भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला मैदान महराजगंज में मंगलवार की रात कलाकारों ने प्रभु श्रीराम का जनकपुरी में आगमन व वारी-फूलवारी का मनमोंहक मंचन किया। मिथिला नरेश राजा दशरथ की सूचना पर प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण मिथिला पहुंच जाते हैं। प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र संग देख लोगों की नजरें उनपर टिक जाती है। रात्रि में विश्राम के बाद सुबह प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण गुरु की पूजा के लिए पुष्प तोड़ने वाटिका में पहुंच जाते हैं। दोनों भाइयों को देख सखियां आपस में बात करने लगती हैं। माता सीता की भी नजर प्रभु श्रीराम की तरफ पड़ती है। मिथिला नरेश की सूचना में विश्व के कोने-कोने से राजा, राजकुमार धनुष उठाने के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: धनुष टूटते ही परशुराम के क्रोध से कांपी जनकपुरी यह भी पढ़े...