भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण रविवार को किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने पौधरोपण का शुभारंभ किया। कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी से अपनी माताओं के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों सहित एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेटों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह भी पढ़ें- विवि के परिसरों में रो...