Bhadoni News: विश्वविद्यालय प्रतियोगिता को दुर्गा व आशुतोष चयनित
भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज में शुक्रवार को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के दुर्गा प्रसाद पटवा रिकर्व राउंड में कांस्य पदक और आशुतोष पटवा कंपाउंड राउंड में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हो गए। असम स्थित तेजपुर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालयीय स्तर पर प्रतियोगिता 15 से 22 दिसंबर तक चलेगा। दोनों खिलाड़ी दुर्गा प्रसाद पटवा और आशुतोष पटवा श्री दयाल आर्चरी अकैडमी देवनाथपुर में प्रशिक्षक रोहित सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.