भदोही, नवम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता एक जनवरी के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों की एकीकृत आलेख्य प्रति (ड्राफ्ट मतदाता सूची) का प्रकाशन अब 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके उपरांत 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने तथा अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- Shamli News: मतदाता स...