Bhadoni News: विविध स्थानों पर आज मनेगी पूर्व सांसद की जयंती
भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। भदोही-मिर्जापुर की पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि 25 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दौरान शहर के पकरी तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी की ओर से दिन में साढ़े 10 बजे कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर प्रमसपा की ओर से भी कार्यक्रम किया जाएगा। सपा विधायक जाहिद बेग ने बताया कि पार्टी मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जारी पत्रानुसार कार्यक्रम को वृहद किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने का आह्वान किया। उधर, पूरे जनपद में पूर्व सांसद को लोग जयंती पर याद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.