भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। दहेज में बाइक एवं डेढ़ लाख रुपये ना मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मामले में तहरीर मिलने पर औराई थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ गांव निवासी आजाद की बेटी रेशमा ने तहरीर दिया। कहा कि उनकी शादी 21 जुलाई 2024 को शारदा सोनी निवासी हरियांव, भदोही के साथ हुई थी। शादी के बाद पति मर्यादपट्टी में किराए का मकान लेकर रहने लगे। उसके बाद पति, सास एवं अन्य ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर ताना मारने लगे। साथ ही गालियां दीं। लेकिन मैं अपमान का घूंट पीकर ससुराल में किसी तरह से रह रही थी। इस बीच, चार साल एवं नौ माह के दो बच्चे भी हो गए। इसी साल 29 जनवरी को पति, सास, जेठ, ननद एवं देवर ने दहेज में बाइक एवं डेढ़ लाख र...