भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में विवादित भूमि पर लग रहा हैंडपंप शनिवार को पुलिस टीम ने रोक दी। दोनों पक्ष को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस की सक्रियता से विवाद होते-होते बच गया। बताया जाता है कि दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सरायहोला गांव निवासी मनीष सिंह भटेवरा गांव में जमीन बैनामा कराए थे। इस बीच उसी जमीन पर विवाद शुरू हो गया और एक पक्ष द्वारा हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्य रोकते हुए दोनों पक्ष को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विवादों के तुरंत निस्तारण के लिए मौके पर भेजी संयुक्त टीमें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...