भदोही, नवम्बर 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज यानि दो नवंबर सोमवार को जिले में करीब साढ़े तीन घंटे तक रहेंगी। इस दौरान काशी नरेश विश्व विद्यालय में आयोजित विविध कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही अफसरों से मुलाकात करेंगी। उधर, प्रोटोकाल आने के बाद देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम किया जाता रहा। प्रोटोकाल के अनुसार राज्यपाल का उड़न खटोला पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सुबह 9:50 बजे पहुंचेगा। पांच मिनट बाद कार से वह काशी नरेश विश्व विद्यालय पहुंचेंगी। वहां पर 10 बजे से लेकर एक बजकर 25 मिनट तक अफसरों से मुलाकात एवं विश्व विद्यालय के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। आशा है के विद्यार्थियों एवं गुरुजनों के साथ उनका संवाद होगा। उसके बाद कार द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पर उनका काफिला डेढ़ बजे दिन...