Bhadoni News: विज्ञान प्रदर्शनी में परिषदीय स्कूल के बच्चों ने की प्रतिभाग
भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। अगत्स्य इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से संचालित विद्या वाहिनी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अजयपुर, भदोही में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ राजकीय हाईस्कूल अजपुर की शिक्षिका प्रियंका एवं डिपंल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं दैनिक जीवन में उनके उपयोग पर आधारित कुल 25 विज्ञान मॉडलों का निर्माण कर उन्हें प्रस्तुत किया। इनमें इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, वर्षा जल संचयन, तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) का कार्यशील मॉडल, जल संवेदक मॉडल, मानव फेफड़ों का कार्यशील मॉडल, मानव धड़, मानव कंकाल, पेरिस्कोप, गति का जड़त्व नियम, सौरमंडल, सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.