Bhadoni News: वाहन धुलाई के नाम पर हजारों लीटर पानी हो रहा व्यर्थ
भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर समेत ग्रामीण अंचलों में इन दिनों दो-चार पहिया गाड़ी धुलाई के नाम पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जल संरक्षण के प्रति लोग उदासीन बने हुए हैं। जल संरक्षण की दिशा में शासन स्तर से तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। गाड़ी धुलाई के नाम पर जहां संचालक अवैध रूप से कमाई कर रहे हैं। हजारों हजार लीटर पानी प्रत्येक दिन नष्ट हो रहा है। ग्रामीण अंचलों में भी बिना पंजीयन के वाहन धुलाई सेंटर चल रहे हैं। ज्ञानपुर, वेदपुर, कंसापुर, औराई, गोपीगंज, थानीपुर, जंगीगंज, सुरियावां समेत विभिन्न स्थलों पर वाहन धुलाई के नाम पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.