Bhadoni News: वाहन के धक्के से अधेड़ हुआ घायल
भदोही, जुलाई 2 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सूफीनगर गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। वाहन चालक धक्का लगने के बाद चला गया। बताया जाता है कि भदोही निवासी अधेड़ किसी काम से सूफीनगर आया था। रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसा होने के बाद चालक चला गया। ऐसे में घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.