Bhadoni News: वाल्मिकी जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन
भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिले भर में सोमवार को विविध कार्यक्रम किए गए। गोपीगंज नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर तथा सीतामढ़ी के वाल्मिकी आश्रम में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगणों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर सुंदरकांड का पाठ किया। आस्थावानों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। मंदिर के महंत जी ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाल्मीकि जी ने अपने तप और साधना से समाज को धर्म, सत्य और कर्तव्य की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.