Bhadoni News: वारंटी धराया, 216 वाहनों का चालान
भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 190 दो पहिया एवं 26 चार पहिया सहित कुल 216 वाहनों का चालान किया। साथ ही दो लाख उन्तीस हजार पांच सौ रूपये का समन किया। कोइरौना के एसआई काशीनाथ यादव ने छेछुआ से एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। ऊंज थाने के एसआई रमेश सिंह ने वारंटी को गोधना गांव से गिरफ्तार किया। लगातार वाहन चेकिंग के कारण बाइक सवारों का बाजारों तक में चलना मुश्किल है। घर से निकलने पर पुलिस पीछे से फोटो खींचकर चालान कर देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.