Bhadoni News: वाटर आरो प्लांट पर मंडलीय टीम ने की जांच: हड़कंप
भदोही, जुलाई 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। वाटर आरो प्लांटों पर मंडलीय टीम द्वारा गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय के नेतृत्व में वाटर आरो प्लांटों पर चेकिंग की गई। मंडल स्तरीय टीम में शामिल डॉ. मानवेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, कीर्ति आनंद सोनभद्र, बालेंद्र शेखर एवं मंगलमूर्ति सोनभद्र द्वारा गोपपुर स्थित एक वाटर प्लांट पर जांच की गई। वाटर आरो प्लांट पर जांच करते हुए एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजने के साथ ही संचालक को नोटिस जारी की गई। चेतावनी दी गई कि वाटर आरो प्लांट में किसी स्तर से मानक की अनदेखी की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। सहायक आयुक्त खाद्य विवेक मालवीय ने बताया कि विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.