Bhadoni News: वहिदा मोड़ पर बेतरतीब खड़े आटो से परेशानी
भदोही, अगस्त 14 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वहिदा मोड़ के पास बने अंडर पास के नीचे मनमाने ढंग से खड़े हो रहे आटो यात्रियों के लिए मुसिबत बन रहे हैं। सावन माह में उत्तरी लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित है। जबकि दक्षिणी लेन के सर्विसलेन पर मनमाने ढंग से आटो खड़ी होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसमें आटो चालक मनमाने ढंग से वाहन खड़ी कर रहे हैं। ऐसे में गुजरने वाले दो-चार पहिया वाहनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर आटो चालक व स्थानीय लोगों में विवाद हो रहा है। ऐसे में आटो को चयनित स्थान पर खड़ी करने की व्यवस्था कर दी जाए तो क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.