भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या विकट होती जा रही है। लो वोल्टेज से न तो टूल्लू चल पा रहा है और ना ही घरों में लगा उपकरण का प्रयोग हो रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती परेशानी का सबब बना हुआ है। उपभोक्ताओं की माने तो शनिवार को दिन भर मनमनी कटौती चलता रहा। शाम को हर आधे घंटे पर बत्ती गुल होने के साथ ही वोल्टेज लो हो गया। उमस भरी गर्मी के बीच पंखा-कूलर इतना धीम चल रहे थे कि लोग पसीना-पसीना होते रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बढ़ा कीटों का प्रकोप और अघोषित कटौती लोगों को हैरान करती रही। आपूर्ति ठप होते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ जाता था कि लोग अपना ही शरीर पिटने को विवश हो जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...