Bhadoni News: लोहे के राड से युवक पर हमला, गंभीर
भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के केड़वड़िया तिराहे पर लोहे की राड से हमला कर 21 वर्षीय युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान सेमरा गांव निवासी गौरव तिवारी पुत्र विजय तिवारी के रूप में हुई है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। गौरव अपनी बाइक बनवाने के लिए गोपपुर निवासी अशोक मिस्त्री के पास गया था। वहां से बाइक का कुछ सामान लेने के लिए वह मिस्त्री के साथ केडवरिया पहुंचा। मिस्त्री ने गौरव को केडवड़िया तिराहे पर रोककर सामान लेने के लिए भेजा और खुद वहां से चला गया। करीब 15 से 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो गौरव गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। बताया जाता है कि उपचार के दौरान होश आने पर गौरव ने लोहे की राड से हमला कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.