Bhadoni News: लोक अदालत का आयोजन 28 को
भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। लंबित चालानों से संबंधित वादों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज के कुशल मार्गदर्शन में वादों के निस्तारण को लोक अदालत आयोजित होगा। प्रभारी सचिव ने बताया कि विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित चालानों का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करना है। इसके माध्यम से संबंधित वादकारियों को अपने लंबित मामलों का समाधान कराने का अवसर मिलेगा। लोक अदालत के जरिए मामलों का नस्तिारण होने से अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया से बचाव होगा तथा समय, धन एवं श्रम की भी बचत होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही द्वारा समस्त संबंधित वादकारियों से अपील की गई है कि वह 28 नवम्बर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.