भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से शुक्रवार को लोकतंत्र अपनाओ-अराजकता हटाओ कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। अभाविप ने देश की संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं, निर्वाचन आयोग और न्यायालय की गरिमा को धूमिल करने, उन पर निराधार प्रश्नचिह्न खड़ा करने और उनके विरुद्ध अविश्वास फैलाने के प्रयासों की निंदा की। राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करने को हिंसा एवं अराजकता का सहारा लेना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। कहा कि सर्वविदित है की भारत का निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो संवैधानिक मूल्यों और निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर देश में निष्पक्ष निर्वाचन कराने एवं उससे संबंधित आवश्यक सुधारों को लागू करने के लिए पूर्ण...