भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। औराई तहसील में तैनात लेखपाल संगीता गुप्ता ने थाने में गुरुवार की देर शाम को तहरीर दिया। बनवारी गांव में सरकारी जमीन पर बने खड़ंजा मार्ग पर लोहे का गेट लगाने एवं अतिक्रमण हटाने के दौरान मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने 21 नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में कहा कि बनवारी गांव में खड़ंजा सरकारी मद से सरकारी भूमि में बना है। जिसके पश्चिमी छोर एवं पूर्वी सिरे पर लोहे का गेट लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया। एसडीएम औराई ने बेदखली का आदेश पारित किया है। गुरुवार को पुलिस एवं राजस्व की टीम अफसरों के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई थी। जहां पर आरोपितों ने सरकारी काम काज में बाधा, आत्मदाह का प्रयास करने का काम किया।पुलिस ने बाबूलाल मौर्या, चंद्रगुप्त मौर्या, ज्ञानेश्वर मौर्...