भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। लूट की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में भदोही पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त कर ली है। तीनों को नगर पंचायत नई बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों के पास से 17 सौ नकद, एक मोबाइल, एक पायल, एक पैन कार्ड समेत अन्य सामग्री बरामद हुआ। पुलिस टीम की माने तो 21 अगस्त को आवेदक कमलाकान्त बारिक पुत्र स्व. गंगाधर निवासी गर्गी सिमुलिया बालासोर उड़ीसाने बताया कि वह अपनी बहन से मिलने के बाद वापस उड़ीसा जाने को भदोही रेलवे स्टेशन जा रहा था। रात करीब आठ बजे कस्तूरीपुर पहुंचने पर साधन न मिलने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक हरे रंग के ट्रैक्टर दो व्यक्तियों द्वारा उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया गया। भदोही पहुंचने से पूर्व कच्ची सड़क से ग्राम रया के समीप ले जाकर ट्रैक्टर रोक दिया गया तथा उसका मो...