Bhadoni News: लक्ष्य के सापेक्ष केंद्रों पर हो धान की खरीद: डीएम
भदोही, नवम्बर 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद को लेकर डीएम शैलेश कुमार विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक लिए। इसमें समस्त केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद कराने को निर्देशित किए। कार्यशाला में धान खरीद से संबंधित शासन की नीतियों, निर्धारित प्रक्रियाओं, किसानों के पंजीकरण, भुगतान व्यवस्था एवं क्रय केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि जिले में धान खरीद के लिए कुल 36 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 17 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है। किसानों को मूल्य समर्थन योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.