भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को ज्ञानपुर तहसील परिसर में राजस्व विभाग की टीम द्वारा रोवर तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश की प्रक्रिया का डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से अवलोकन किया।इस दौरान डीएम-एसपी आधुनिक तकनीक से की जा रही भूमि की पैमाइश की प्रक्रिया का अवलोकन किया। राजस्व संबंधी मामलों में तकनीक के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित किया। डीएम कहे कि रोवर तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश में आसानी होगी तथा माप संबंधी कार्यों में अधिक सुविधा एवं सटीकता आएगी। राजस्व विभाग को आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में इसका अधिकाधिक लाभ लेने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं अधिकारी: ...