भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: भदोही। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन डीजेडी प्राआईटीआई सिंहपुर में 15 जुलाई को होगा। रोजगार मेले में करीब तीन कंपनियां पतिभाग करेंगी। इसमें पतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर आनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...