Bhadoni News: रोजगार मेले का आयोजन दो को
भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जिले में दो तिथियों पर एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत दो नवंबर को पंडित बुद्धिराम दुबे महिला महाविद्यालय ईटहरा और पांच नवंबर को श्रीकाशीराज इंटरमीडिएट कॉलेज औराई में रोजगार मेला आयोजित होगा। बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां 2000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के अनुसार चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान में चार नवंबर को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.