Bhadoni News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात वृद्धा और युवक का शव
भदोही, अगस्त 16 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-जंघई रेलखंड स्थित सुरियावां रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास रविवार की सुबह दो अज्ञात शव मिले। पुलिस ने 65 साल की महिला एवं 35 साल के युवक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया। देर शाम तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। आशंका जाहिर किया जा रहा है कि गाड़ी से गिरने अथवा ट्रेन से कटने के कारण शनिवार की रात जान गई होगी। बता दें कि रविवार की अल सुबह आसपास के लोग रेलवे फाटक ओवरब्रिज की ओर शौच को गए थे। इस बीच, उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर उड़ रहे पक्षियों एवं कुत्तों के वहां मंडराने पर पड़ी। पास जाकर देखा तो महिला एवं युवक का शव छत विक्षत पड़ा था। बात जंगल में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोग बड़ी तादात में एकत्रित हो गए। इस दौरान दोनों मृतकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.