Bhadoni News: रेलवे कार्य के चलते गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर यातायात प्रभावित
भदोही, नवम्बर 21 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।उत्तर मध्य रेलवे, वाराणसी मंडल की ओर से गोपीगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग स्थित माधोसिंह-ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन के मध्य समपार फाटक संख्या 38 एसपीएल पर रेल परिवर्तन एवं अनुरक्षण कार्य के चलते शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। इसके कारण नगर में जाम के झाम की नौबत रही। रेलवे कार्य के दौरान मार्ग पर आवागमन बंद कर वाहनों को परिवर्तित रास्ते से भेजा गया। इसके चलते मिर्जापुर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक गांवों के रास्ते से निकलने का प्रयास करते रहे, जिससे उन्हें रास्ता भटकने के साथ अतिरिक्त समय भी लगाना पड़ा। रूट डायवर्जन के कारण झिलिया पुल से गोपपुर होते हुए मिर्जापुर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.