भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। मारपीट के मामले में दोबारा मेडिकल कराने के नाम पर पीड़ित से पांच हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। हरकत में आई गोपीगंज पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कसिदहां गांव निवासी कलन्दर जायसवाल ने कहा कि उनका भाई कैलाश के साथ जमीनी विवाद में मारपीट हो गया था। कैलाश का मुकदमा 20 जुलाई को दर्ज हुआ था। इस बीच, रवि मिश्रा से थाने के बाहर मुलाकात हुई। दोबारा मेडिकल कराने के नाम पर 35 सौ रुपये नकद एवं 15 सौ आनलाइन लिया। आरोपित ना तो पैसे वापस कर रहा है और ना ही मेडिकल कराया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...