भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के वेदपुर गांव में मंगलवार की सुबह रिमझिम बरसात से एक कच्चा मकान रिसकर ढह गया। मकान में रखा हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया। मकान ढहने से दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उसमें बंधी दो बकरियां भी चोटिल हो गई। मकान गिरने से हजारों का नुकसान होने से पीड़ित के सामने आर्थिक तंगी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि वेदपुर गांव निवासी अरविंद कुमार गौतम का कच्चा मकान रिमझिम बारिश से रिसकर अचानक ढह गया। मकान ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दोड़ पड़े। कच्चा घर का गिरे मलबे में दबकर बाइक क्षतिग्रसत होने के साथ ही दो बकरी चोटिल हो गईं। यह भी पढ़ें- Badaun News: तांगा चालक के मकान का लिंटर गिरा, परिवार बचा इतना ही नहीं उसमें रखा कपड़ा, बर्तन, राशन समेत अन्य हजारों का सामान नष्ट हो गय...