भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 1.2 एमएम बरसात हुआ। बरसात कहीं तेज नहीं हुआ सिर्फ चक्रवार हल्की बूंदाबांदी का क्रम चलता रहा। रिमझिम बरसात से मौसम सुहाना बना रहा। धान की फसल खेत में लहलहता देख किसानों का चेहरा खिल रहा।

बरसात का असर बरसात से हर तरफ कीचकाच का आलम बना रहने के साथ ही सुबह ड्यूटी पर निकलने वालों को थोड़ा दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश को लेकर जिले में अलर्ट जारी रहा। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर कक्षा एक से 12वीं तक समस्त विद्यालय बंद थे। स्कूलों में बंदी होने के कारण बच्चे ठंडा मौसम के बीच देरी में उठे। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई तो ठंडी बयार चलने लगा। साढ़े छह बजे से बरसात शुरू हो गया जो दोपहर 12 बजे तक फुहारो...