भदोही, नवम्बर 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक सूत्रीय काम है पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध। वह देश के लोगों की नब्ज को नहीं पहचान पाते हैं। सूबे में भाजपा को हराने के लिए बेमेल का गठबंधन तक देखने को मिल रहा है। उक्त बातें क्षेत्र के सारीपुर गांव में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कही। वे क्षेत्र में शोक जताने आए थे। उसके बाद समर्थकों ने सारीपुर गांव में उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण समय की मांग है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह, कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, उत्कर्ष कौशिक, अनूप मिश्रा, श्रीराम मौर्य, श्यामधर मिश्र, अभय सिंह (बबलू), राजेन्द्र पुष्पकार, शेर बहादुर सिंह, शशिचंद्र मिश्रा, महेन्द्र सिंह राजन, सुरेन्द्र मिश्रा, कलक्टर मिश्रा, दिनेश शुक्ला, ...