भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम भदोही चंद्रकांत त्रिपाठी और सीओ सुमित कुमार त्रिपाठी ने रास्ते की जमीन को खाली कराने का काम किया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर में जवानों संग अफसर पहुंचे थे। एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामनगर स्थित सरकारी सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। कब्जे को हटाने के लिए तहसीलदार कोर्ट ने आदेश दिया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटा था। ऐसे में शुक्रवार को फोर्स संग पहुंच कर गांव में किए गए अतिक्रमण को खाली कराया गया। जेसीबी लगातर निर्माण कार्यों को हटवाते हुए रास्ते की जमीन को खाल...