भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का समापन हआ। जिले में पोषण एवं सवास्थ्य के क्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और पोषण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। समस्त कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को अभियान तक सीमित न रख...