Bhadoni News: रामलीला 25 से, पांच को होगा भरत मिलाप
भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमीरपट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर पर श्री स्वामी रामानंद मारुति नंदन रामलीला समिति की बैठक गुरुवार को हुई। इस दौरान रामलीला की तैयारी पर चर्चा किया गया। 25 अक्टूबर को नारद मोह के साथ रामलीला की शुरूआत होगी जबकि चार नवंबर को भरत मिलाप होगा। आयोजकों ने बताया कि रामलीला मंचन प्रतिदिन रात को आठ बजे से शुरू होगा। पांच नवंबर को रामलीला मैदान में मेले का आयोजन और राम भारत मिलन के साथ रामलीला संपन्न होगी। रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकार छुट्टियां लेकर गांव में आ चुके हैं। बताया जाता है कि मारुति धाम हनुमान मंदिर पर होने वाली रामलीला में अभिनय करने वाले विगत 42 वर्षों से रामलीला का आयोजन कर रहे हैं। उक्त रामलीला में गांव के ही लोग पात्रों का रोल निभाते हैं। रामलीला समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.