Bhadoni News: रामपुर गंगा घाट पर हर तरफ गंदगी का अंबार
भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। रामपुर गंगा घाट पर हर तरफ फैली गंदगी से स्नानार्थियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शव का अंतिम संस्कार करने आए लोग हर गंदगी कर चले जाते हैं। घाट पर नियमित सफाई न होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। रामपुर गंगा घाट पर प्रत्येक दिन अंतिम संस्कार करने सैकड़ों लोग आते हैं। वहीं, सुबह-शाम स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में फैली गंदगी परेशानी का सबब बना हुआ है। रामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार को लोग आते हैं। दाह संस्कार पूर्ण होने के बाद पुराना पकड़ा, शव संग आया सामान और जला लकड़ी छोड़कर चले जाते हैं। गंगा स्नान करने आए भक्त फूल-माला व पुराना वस्त्र घाट पर ही छोड़ देते हैं। ऐसे में फैली गंदगी लोगों की दिक्कत बढ़ा दे रही है। स्नान करने आए लोग फैली गंदगी देख हैरान रह जाते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.