Bhadoni News: रात्रि में अघोषित बिजली कटौती से जीना मुहाल
भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली कब आएगी और कब ट्रिप कर जाएगी कोई मानक नहीं रह गया है। अंधाधुंध कटौती से किसान धान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति बहाल कराने की मांग शुरू हो गई है।ग्रामीणों कि माने तो क्षेत्र के सिंहपुर, गिरधरपुर, भिदिउरा, भुड़की, श्रीपुर, चकवा, अछवर, रामापुर समेत आसपास के गांव में मनमानी कटौती की जा रही है। अघोषित बिजली कटौती कृषकों की चिंता बढ़ाने लगी है। नहर से सटे किसान तो धान फसल की सिंचाई कर ले रहे हैं। लेकिन नलकूप पर निर्भर रहने वालों के लिए मनमानी बिजली कटौती परेशानी का शबब बना हुआ है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यानकृष्ट कराते हुए रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.