Bhadoni News: रात्रि आठ बजे के बाद उर्वरक बिक्री पर हुई कार्रवाई
भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। निर्धारित समय सीमा के बाद उर्वरक की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कृषि विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। आईएफएमएस पोर्टल पर नियत समय के बाद बीज-खाद की बिक्री होती है तो मामला संज्ञान में आ जाएगा। मामला संज्ञान में आत ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर ही बीज-खाद की बिक्री समितियों और दुकानों पर होना चाहए। बताया कि शासन से दुकानों पर सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक बीज-खाद बिक्री को समय निर्धारित की गई है। इसके बाद उर्वरक की बिक्री करने का मामला संज्ञान में आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जा चुका है कि निर्धारित समय पर ही बीज-खाद की बिक्री करें। अन्यथा कि स्थिति में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.