भदोही, नवम्बर 2 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शासन से अनुदानित बीज जिले में आ चुके हैं। सभी राजकीय बीज गोदामों से किसानों को यह मिलेगा। इसके लिए एग्रीदर्शन पोर्टल पर किसान जाकर 50 प्रतिशत अनुदानित बीज प्राप्त कर सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि रबी सीजन में गेहूं की बोआई आगामी दिनों शुरू होगी। गेहूं एवं सरसों की बोआई के लिए राजकीय कृषि बीज भंडारों पर बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान गेहूं एवं सरसों बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाइट Agridarshan. up.gov.in पर जाकर स्वयं कर सकते हैं। इसके अलावा वह राजकीय कृषि बीज भंडार के कर्मचारियों से संपर्क कर बीज बुकिंग करा लें। उनको इस पर 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। बताया कि आठ हजार 136 क्विंटल के सापेक्ष अब तक पांच हजार 887 क्विंटल गेहूं आ चुका है। जल्द ही शेष गेहूं ...