भदोही, जुलाई 19 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित सोनिया तालाब राधा कृष्ण मंदिर में रथयात्रा के उपरांत दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शृंगार आरती के बाद द्वितीय दिवस शनिवार 18 जुलाई को सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें आस्थावानों ने बड़ी तादात में भाग लिया। मंदिर समिति के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष तृतीया को अनुष्ठान के प्रथम दिवस शुक्रवार सायंकाल भगवान जगन्नाथ जी का सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार कर आरती-पूजन की गई। द्वितीय दिवस शनिवार को सायं चार बजे सुंदरकाण्ड पाठ प्रारंभ हुआ। इसके बाद सायं सात बजे भगवान का भव्य शृंगार किया गया। कार्यक्रम का समापन रात्रि आठ बजे भगवान जगन्नाथ जी की आरती एवं शृंगार दर्शन के उपरांत हवन-पूजन तथा प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर श्री मंगलम सेवा समिति के ...