Bhadoni News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने की प्रतिभाग
भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय बीएड विभाग में गुरुवार को दीपोत्सव महापर्व के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर योगेश शुक्ला ने किया। मनमोंहक रंगोली बनाने के साथ ही दीपों को वृत्ताकार रूप में सजाकर प्रज्वलित किया गया, जिससे संपूर्ण विभाग दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। विभाग प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से रुबरू कराया। विद्यार्थियों से स्वच्छता, आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीपावली का पर्व मनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रंगोली से अनेकता में एकता का संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.