भदोही, नवम्बर 2 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के गांवों की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण अफसरों से मिलकर कराया जाएगा। इसके लिए भदोही जिले से अभियान शुरू किया गया है। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से पात्रों को लाभांवित कराने पर काम। उक्त बातें कामयाबी का आगाज ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनीष नारायण ने कहीं। कहा कि सरकार गांवों के विकास को अकूत धन दे रही है। लेकिन जितना विकास होना चाहिए, नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं, राजस्व, पुलिस, विकास, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अभियान के तहत ऐसे लोगों को लाभांवित कराने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: ग्रामीण समस्याओं का कराया जाएगा निस्तारण कहा कि जल्द ही सूबे के अन्य जनपदों में भी अभियान चलाने का काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्द...