भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दानूपुर तालाब में गुरुवार की शाम को 38 साल के धीरज उर्फ बब्बू शुक्ला का शव पाया गया था। पुलिस एवं स्वजनों ने पहले तो तालाब में डूबने से मौत मान लिया था। लेकिन पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए लगातार गुहार लगाई। मामले में पड़ोसी समेत दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। बता दें कि दानूपुर तालाब में गुरुवार की शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव उताराया मिला था। ग्रामीणों एवं पुलिस ने उसे बाहर निकाला, उसके बाद पहचान धीरज शुक्ला उर्फ बब्बू निवासी सदौपुर के रूप में हुई थी। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, डेढ़ माह पहले हुआ था निकाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। परिवार तथा सुरियावां थाने की प...