Bhadoni News: युवक की मौत, बाइक चालक पर केस
भदोही, नवम्बर 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सड़क हादसे में गत दिनों युवक की मौत हो गई थी जबकि उसका साथी घायल। मामले में ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपित बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकसुदामा, महदवा निवासी किशन ने तहरीर में कहा कि बेटा सूरज अपनी बाइक से तीन नवंबर को दुल्हीपुर बाजार गया था। पन्नालाल सरोज की साइकिल की दुकान के पास मोड़ पर ज्ञानपुर से आ रहे प्रदीप बिंद निवासी गनेशरायपुर, सुरियावां ने अपनी मोटरसाइकिल से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा विशाल गौतम घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में इकलौते बेटे की हादसे में मौत, 25 दिन बाद मुकदमा दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.