भदोही, नवम्बर 14 -- Bhadoni News: सुरियावा। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने नियमों की जानकारी दी। इस दौरान बताया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत जरूरी होता है। बच्चे इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। हर बच्चों का दायित्व है कि वह अपने माता-पिता और बड़े भाई-बहनों को यातायात नियम पालन के प्रति जागरूक करें। उनकी छोटी सी पहल सड़क दुर्घटना में कमी ला सकता है। इस मौके पर चेयरमैन विनय चौरसिया, फरहीन अंसारी, प्रवीण कुमार चौरसिया, गणेश जायसवाल, विक्की सिंह बघेल, अनिल सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: स्कूली बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली, ग्रामीणों को यातायात नियमों के अनुपालन का दिया संदेश यह...