भदोही, जुलाई 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। संवाददाता मौसम की बेरुखी से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक दिन पूर्व झमाझम बारिश के बाद बुधवार को धूप खिलते ही उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन होने लगे। धूप में पड़ते ही लोगों का शरीर पसीना-पसीना हो जा रहा था। सुबह नौ बजे तक हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना बना रहा। लेकिन धूप दस बजे हुआ तो लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल होने लगे।ऐसे में बुखार, सर्दी, टाइफाइड एवं मलेरिया की चपेट में लोग आने लगे हैं। लैब में प्रत्येक दिन पांच से सात सौ रोगियों का रक्त जांच हो रहा है। टाईफाइड की चपेट में आते ही लोगों का प्लेटलेट्स घटने लगा है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सुबह बही ठंडी बयार, दिन में चहुओर बरसे बदरा मौसम के दोहरे चरित्र से लोग संक्रामक रोग की चपेट में फंस जा रहे हैं। सुबह नौ बजते ही पर्ची काउंटर पर मर...