भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम का मिजाज बदलते ही किसान सांसत में पड़ गए हैं। इन दिनों तेज हवा संग बरसात हुआ तो धान फसल को काफी नुकसान होगा। सुबह से ही आसमान में बादल का कब्जा बन गया। सुबह सर्द हवा चलने से ठंड में थोड़ा इजाफा होने के साथ धुंध भी पड़ा। सुबह आठ बजे धूप तो खिला लेकिन नौ बजे आसमान में बादल छा गए। बादल छाते ही हवा का रुख भी बदला। किसानों की माने तो इन दिनों धान का फसल खेत में पककर तैयार हो गया है। अगार रोपे गए धान की कटाई भी शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: तूफान पर अलर्ट,एनडीआरएफ टीम मुस्तैद,सुरक्षित निकलने की सलाह ऐसे में मौसम का मिजाज बदलना अन्नदाताओं को सांसत में डाल दी है। एक दिन पूर्व ही मौसम विभाग अलर्ट कर दिया था। ऐसे में किसान सुबह से ही धान की कटाई, सटकाई संग अन्य कृषि कार्य में जु...