Bhadoni News: मोबाइल पर लेखपाल को दी गालियां, दो पर केस
भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। औराई तहसील में कार्यरत लेखपाल को मोबाइल पर गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। तहसील में कार्यरत लेखपाल विमलेश कुमार मौर्या ने तहरीर में कहा कि उनके मोबाइल पर अनिल मौर्या निवासी गरौली, औराई एवं विपिन शुक्ला निवासी शुकुलपुर, चकबीरा ने फोन करके गालियां दीं। आरोपितों ने कहा कि जमीनी विवाद है, आइए। जिस पर बताया गया कि मैं छुट्टी पर हूं। इसके बाद गालियां दीं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। यह भी पढ़ें- महिला दरोगा से फोन पर अश्लील बातें, भद्दी-भद्दी गालियां भी; घबराई SI ने कराई FIR
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.