भदोही, अगस्त 4 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों शादी की जिद को लेकर बैठे युवक की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। प्रेमिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक विजय गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।तहरीर में भाई ने कहा कि बहन की उम्र 21 साल है। आरोपित युवक उसको छेड़खानी करता है। बाजार आने-जाने पर उसे परेशान करता है। इतना ही नहीं, वह ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपयों की मांग कर रहा है। डिमांड पूरी ना होने पर आरोपित रविवार को गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर जबरदस्ती शादी कराने का ड्रामा कर रहा था। वह लगातार फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस ने आरोपित विजय गौतम के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 78, 74, 308 (5), 351 (3) तथा 226 के...