भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता।मोबाइल पर ज्यादा समय तक गेम खेलने की लत एक किशोर को लगी थी। आजित स्वजनों ने उसे डांटा और मोबाइल का पासवर्ड बदल दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने घर छोड़ दिया। पुलिस उसको तलाश कर रही है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी ऊदल यादव ने तहरीर थाने में दिया। कहा कि 15 साल का बेटा जिगर यादव अक्सर अपनी मां के मोबाइल पर गेम खेलता था। उसके पढ़ाई पर ध्यान ना देने के कारण उसकी मां एवं मैंने उसे डांटा, लेकिन आदत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में मोबाइल का पासवर्ड ही बदल दिया गया। जिससे नाराज होकर वह 24 अगस्त को घर से निकल गया। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दिया है।...