भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान वर्षों से उपेक्षित पड़ा है। पानी निकासी का उचित इंतजाम न होने से एक घंटे बरसात हुआ नहीं कि मैदान झिल में तब्दील हो जाता है। गंदा पानी एकत्रित होने से खिलाड़ियों का खेल कई दिन तक प्रभावित रहता है।विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान पुलिस लाइन के सामने स्थित है। मैदान में गंदा पानी जमा होने से फुटबाल, क्रिकेट आदि खेल प्रभावित हो रहे हैं। सुबह-शाम मैदन में पहुंचे लोग सड़क पर ही घुमकर वापस आ जा रहे हैं। बारिश में पानी निकासी का उचित इंतजाम करा दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Ara News: बारिश से बिहिया हाईस्कूल मैदान बना झील, पानी की निकासी नहीं सड़क से मैदान नीचे स्थित है। ऐसे में चारों तरफ का बारिश वाला पानी मैदान में ही आकर एकत्रित होत...